शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 114 अंक लुढ़का

लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों , कच्चे तेल के भाव में गिरावट के कारण बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली, तो निफ्टी करीब 100 अंकों तक लुढ़का। आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 28,328.56 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 28,031.22 फिसला। अंत में सेंसेक्स 114.77 अंक या 0.41% की गिरावट के साथ 28,106.21 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सत्र के मध्य 8,781.15 अंक तक ऊपर गया जबकि दिन का निचला स्तर 8,684.65 का रहा। कारोबार समाप्त होने पर निफ्टी 34.40 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 8,709.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5% की गिरावट दर्ज की गयी है। आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, पावर और इन्फ्रा शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ाने का काम किया। बैंक निफ्टी 0.75% गिर कर 19,400 के नीचे बंद हुआ, जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक सूचकांक करीब 2% लुढ़का। इंडिया विक्स सूचकांक 0.60% गिर कर 14.8350 पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। बीएसई मिड कैप 0.56% और बीएसई स्मॉल कैप 0.48% की कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिड 100 0.55% और निफ्टी स्मॉल 100 0.91% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो गेल में 3.48%, रिलायंस में 2.00%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.42%, ओएनजीसी में 0.73%, मारुति में 0.35% और एचडीएफसी में 0.21% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी में 2.42%, सिप्ला में 2.30%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.90%, पावर ग्रिड में 1.60% , आईसीआईसीआई बैंक 1.58% और एसबीआई में 1.42% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 33 शेयर लाल निशान जबकि 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख