शेयर मंथन में खोजें

भारत फोर्ज (Bharat Forge) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने भारत फोर्ज (Bharat Forge) के शेयर के लिए 951-958 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1010-1020 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 928 रुपये रखने के लिए कहा है।
बीएसई में शुक्रवार 07 अक्तूबर को भारत फोर्ज का शेयर 956.50 रुपये पर बंद हुआ। 24 जून 2016 को यह शेयर 682 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 23 सितंबर 2016 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 969.20 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 840.42 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि चार्ट पर दिख रहा है कि पिछले सप्ताह इसकी मात्रा और कीमत में तेज उछाल आयी। इसके अलावा, इसने अपने 200 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर सहारा लिया और दोलक ओवरसोल्ड हालत में कारोबार कर रहे हैं। एसएमसी का मानना है कि यह ऊँचे स्तर पर ठहरेगा और छोटी अवधि में लक्ष्य को प्राप्त करेगा। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख