शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हरियाली, सेंसेक्स (Sensex) 520 अंक ऊछला

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।

25 मई के बाद आज बाजार दिन के उच्च स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से बाजार को सहारा मिला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज के कारोबार में 28,064.39 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 27,652.76 तक फिसला। अंत में सेंसेक्स 520.91 अंक या1.89% उछल कर 28,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी आज 157.50 अंक या 1.85% चढ़ कर 8,677.90 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 8,685.10 का रहा। दूसरी ओर दिन का निचला स्तर 8,555.90 का रहा। तेजी के इस मौहाल में फाइनेंस, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, मेटल, फार्मा, औद्यौगिक, एफएमसीजी, रियल्टी और ऑटो क्षेत्र के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी 2.25% की मजबूती के साथ 19,495 पर बंद हुआ। इंडिया विक्स सूचकांक 7.13% गिर कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती देखी जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 18 पैसे की मजबूती के साथ प्रति यूएस डॉलर 66.70 पर चल रहा है।

आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.89% और बीएसई स्मॉलकैप 1.30% की तेजी दिखी। वहीं निफ्टी मिड 100 1.49% और निफ्टी स्मॉल 100 1.34% ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो अदाणी पोर्ट्स में 6.30%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.58%, एचडीएफसी में 3.82%, टाटा स्टील में 3.46%, एलटी में 2.85% और ऐक्सिस बैंक में 2.59% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो केवल ओएनजीसी में 0.75% और एशियन पेंट्स में 0.49% की गिरावट दिखी। वहीं एनटीपीसी 0.10% की मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ। निफ्टी के 51 शेयरों में से 46 शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए जबकि केवल पांच शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख