शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट, डॉव जोंस 105 अंक नीचे

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट आयी, जिससे एसऐंडपी 07 जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।

कल आसन्न अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और ब्याज दरों में वृद्धि की संभावनाओं पर बढ़ती चिंता के बीच बाजार में यह गिरावट आयी। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, जबकि डब्लूटीआई क्रूड में हल्की वृद्धि हुई।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 105.32 अंक (0.58%) की गिरावट के साथ 18,037.10 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 35.56 अंक (0.02%) की कमजोरी दिखी और यह 5,153.58 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 14.43 अंक (0.68%) की गिरावट के साथ 2,111.72 पर बंद हुआ।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.41% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 46.67 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.06% की मजबूती दिखी और यह 48.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख