शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई (Nikkei) 307 अंक टूटा

लगातार दूसरे दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

अमेरिका में अगले सप्ताह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले कल यानी बुधवार को फेडरल रिजर्व ने दिसंबर में ब्याज दरों में वृद्धि के मजबूत संकेत दिये है जिसका असर अमेरिकी बाजार सहित एशियाई बाजारों पर साफ देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कच्चे तेल के भाव में गिरावट से भी बाजार पर दबाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया के अलावा बाकी सभी बाजार लाल निशान पर है। भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 307.72 अंक या 1.73% टूट कर 17,134.68 के स्तर पर आ गया है। वहीं हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 108.29 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 22,702.21 के स्तर है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.05% की मामूली कमजोरी के साथ 3,101.27 पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.46% नीचे चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 2.02 अंक या 0.10% ऊपर है । ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.20% गिर कर 9,120.07 पर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख