शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान पर बंद हुआ भारतीय बाजार, निफ्टी 8,400 के नीचे

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स करीब सवा 10 बजे तक लाल निशान पर पहुँच गया। इसके बाद अंत यह हरे निशान पर नहीं आ सका। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 52.51 अंक या 0.19% की कमजोरी के साथ 27,235.66 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 27,381.43 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 27,179.19 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 14.80 अंक या 0.18% की कमजोरी के साथ 8,398.00 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,440.90 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,378.30 तक फिसला। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 2.17% की मजबूती के साथ 15.3925 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में कमजोरी के साथ खुले यूरोपियन बाजार से भी दबाव बढ़ा। एफएमसीजी, पावर, यूटिलिटीज, रियल्टी, आईटी और उपभोक्ता वस्तुओं के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि धातु, तेल एवं गैस, वित्त, ऑटो, टेलीकॉम एंड एनर्जी कमजोर स्थिति में रहे। आज कुल 1,342 शेयर हरे, 1,377 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 320 शेयर बिना बदलाव के रहे।
दूसरी ओर भारतीय बाजार में आज छोटे-मंझोले शेयरों में बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप सपाट और बीएसई स्मॉलकैप 0.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 0.03% और निफ्टी स्मॉल 100 0.37% चढ़ कर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी में 3.08%, एशियन पेंट्स में 2.72%, ऐक्सिस बैंक में 1.98%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.52%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.30% और आईटीसी में 1.23% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में रिलायंस में 3.31%, कोल इंडिया में 2.14%, ओएनजीसी में 1.74%, अदाणी पोर्ट्स में 1.68%, एचडीएफसी में 1.02% और ल्युपिन में 0.96% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 17 शेयर हरे और 33 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 1 शेयर में कोई बदला नहीं आया। इसके अलावा सेंसेक्स के 12 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख