शेयर मंथन में खोजें

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 22 अंक टूटा

बुधवार को अमेरिकी बाजार हल्के बदलाव के बाद मिलाजुला बंद हुआ।

कल फेडरल रिजर्व प्रमुख जेनेट येलेन ने एक बार फिर से ब्याज दरों में वृद्धि की ओर इशारा किया, जिससे वित्तीय शेयरों में मजबूती और एसऐंडपी हरे निशान पर बंद हुआ। एसऐंडपी के वित्तीय इंडेक्स में 0.8% की बढ़त दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.05 अंक (0.11%) की हल्की गिरावट के साथ 19,804.72 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 16.93 अंक (0.31%) की बढ़त दिखी और यह 5,555.66 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 4 अंक (0.18%) की हल्की बढ़त के साथ 2,271.89 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 620 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 610 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.74% की गिरावट आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 51.08 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 2.87% की गिरावट दिखी और यह 53.92 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख