शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी बढ़त, सेंसेक्स 27,300 के ऊपर हुआ बंद

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ।

सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स आज हल्की बढ़त के साथ अधिकतर समय हरे निशान पर ही रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 50.96 अंक या 0.19% की हल्की बढ़त के साथ 27,308.60 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 27,348.19 के उच्च स्तर पर पहुँचा, जबकि इसका दिन का निचला स्तर 27,219.89 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 18.10 अंक या 0.22% की मजबूती के साथ 8,435.10 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,445.15 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,404.05 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 1.07% की गिरावट के साथ 15.0200 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में 1,417 शेयर बढ़त, 1,322 शेयर लाल निशान और 303 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। गेल में करीब 5% और आईओसी में करीब 3% की बढ़त से एनर्जी सेक्टर को सहारा मिला, जिससे बाजार को बढ़त बनाये रखने में कामयाबी मिली।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूत कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.41% और बीएसई स्मॉलकैप 0.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.26% और निफ्टी स्मॉल 100 0.04% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज गेल में 5.31%, पावर ग्रिड में 1.79%, ओएनजीसी में 1.62%, टाटा मोटर्स में 1.44%, आईटीसी में 1.22% और अदाणी पोर्ट्स में 1.10% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में ल्युपिन में 1.28%, ऐक्सिस बैंक में 0.95%, सन फार्मा में 0.87%, विप्रो में 0.80%, एचडीएफसी बैंक में 0.73% और एचडीएफसी में 0.71% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 24 शेयर हरे और 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 हरे और 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख