शेयर मंथन में खोजें

बैंक और तकनीकी शेयरों में तेजी से अमेरिकी बाजार चढ़ा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

तकनीकी और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली, जिससे एसऐंडपी और नैस्डैक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। इस समय निवेशक भी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प की आने वाली आर्थिक नीतियों को लेकर आशावादी हैं। मंगलवार को ट्रम्प ने विवादास्पद कीस्टोन एक्स्ट्रा लार्ज और डकोटा ऐक्सेस तेल पाइपलाइनों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए दो आदेशों पर भी हस्ताक्षर किये।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 112.86 अंक (0.57%) की बढ़त के साथ 19,912.71 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 48.02 अंक (0.86%) की बढ़त दिखी और यह 5,600.96 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 14.87 अंक (0.66%) की मजबूती के साथ 2,280.07 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 696 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 616 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.81% की मजबूती आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 53.18 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.38% की मजबूती दिखी और यह 55.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख