शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 20,000 के नीचे फिसला

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में 2017 की सबसे बड़ी गिरावट आयी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आप्रावासियों के अमेरिका आने पर अंकुश लगाने वाली नीति निवेशकों को बाजार के खिलाफ लगी है। अपने एक आदेश में ट्रम्प ने सात मुस्लिम बहुल देशों के लोगों के अमेरिका में दाखिले पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें वैध नागरिक और वीजाधारक भी शामिल हैं। उनके इस फैसले का चौतरफा विरोध अमेरिका के अंदर और बाहर दोनों जगह हो रहा है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 113.23 अंक (0.56%) की गिरावट के साथ 19,971.13 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 47.07 अंक (0.83%) की गिरावट दिखी और यह 5,613.71 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 12.46 अंक (0.53%) की कमजोरी के साथ 2,280.90 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 667 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 665 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.03% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.63 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.53% की गिरावट दिखी और यह 55.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख