शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में बढ़त जारी, लगातार सातवें सत्र में चढ़ा एसऐंडपी

बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ एक और नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच कर बंद हुआ।

मजबूत आर्थिक आँकड़ों के दौर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की उम्मीद से एसऐंडपी लगातार सातवें सत्र में मजबूत हुआ। खुदरा बिक्री और उपभोक्ता कीमतों में उम्मीद से अधिक बढ़ोतरी के कारण अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने की अपेक्षा को बल मिला है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 107.45 अंक (0.52%) की बढ़त के साथ 20,611.86 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 36.87 अंक (0.64%) की बढ़त दिखी और यह 5,819.44 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 11.67 अंक या 0.50% की मजबूती के साथ 2,349.25 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 700 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 680 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.17% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.11 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.39% की कमजोरी आयी और यह 55.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख