शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस लगातार छठे सत्र में चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ।

कल डॉव जोंस लगातार छठे कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के साथ हुआ, जबकि ऊर्जा शेयरों में आयी कमजोरी से एसऐंडपी लाल निशान पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबार में ऊर्जा सेक्टर तेल के दाम में गिरावट से 1.37% कमजोर हुआ। 2017 में अब तक एसऐंडपी करीब 5% और डॉव जोंस 4% मजबूत हुआ है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 7.91 अंक (0.04%) की बढ़त के साथ 20,619.77 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 4.54 अंक (0.08%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 5,814.90 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 2.03 अंक या 0.90% की हल्की कमजोरी के साथ 2,347.22 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 690 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 680 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.47% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.36 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.18% की कमजोरी आयी और यह 55.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख