शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, लगातार सातवें सत्र में चढ़ा डॉव जोंस

एक बेहतर कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भी अमेरिकी बाजार हरे निशान पर रहा।

कल नैस्डैक को छोड़ कर अमेरिकी शेयर बाजार अधिकतर समय कमजोर स्थिति में रहा, मगर दिन के आखरी हिस्से में आयी बढ़त से यह मजबूती के साथ बंद हुआ, जिसमें डॉव जोंस लगातार सातवें सत्र में चढ़ा। सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रपति दिवस अवकाश के कारण बंद रहेगा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 4.28 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त के साथ 20,624.05 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 23.68 अंक (0.41%) की बढ़त दिखी और यह 5,838.41 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 3.94 अंक या 0.17% की मजबूती के साथ 2,351.16 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.07% की मामूली बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.40 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.29% की हल्की बढ़त आयी और यह 55.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख