शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार मजबूत, एसऐंडपी और नैस्डैक लगातार छठे सप्ताह चढ़े

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

कल समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक मजबूत हुए, जिनमें एसऐंडपी और नैस्डैक लगातार छठे और डॉव जोंस लगातार चौथे सप्ताह में मजबूत हुआ। शुक्रवार को मजबूत नौकरी आँकड़ों का सकारात्मक असर पर बाजार पर पड़ा, जबकि निवेशक अगले सप्ताह होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर ध्यान लगाये हुए हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 44.79 अंक (0.21%) ऊपर 20.902.98 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 22.92 अंक (0.39%) की बढ़त दिखी और यह 5,861.73 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 7.73 अंक (0.33%) की हल्की मजबूती आयी और यह 2,372.60 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.63% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो 29 नवंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। पूरे सप्ताह के दौरान अधिकापूर्ति की चिंताओं से तेल की कीमतों पर दबाव रहा। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 11 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख