शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार में आयी मामूली गिरावट, नैस्डैक 14 अंक टूटा

मंगलवार को भू-राजनीतिक चिंताओं का असर फिर से अमेरिकी बाजार पर देखने को मिला।

अमेरिका और रूस, सीरिया और उत्तर कोरिया के बीच चल रहे विवाद के कारण निवेशक सोने जैसी सुरक्षित चीजों की तरफ चले गये हैं। वहीं अमेरिकी कॉरपोरेट आय रिपोर्टों की शुरुआत से पहले निवेशक तैयार हैं, मगर अमेरिका और रूस के बीच बढ़ता विवाद बाजार के लिए नकारात्मक साबित हो रहा है। कल बाजार में 640 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों में औसतन 670 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.72 अंक (0.03%) नीचे 20,651.30 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 14.16 अंक (0.24%) की गिरावट दिखी और यह 5,866.77 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 3.38 अंक (0.14%) की गिरावट आयी और यह 2,353.78 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.60% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन 12 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख