शेयर मंथन में खोजें

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार

बुधवार को सेंसेक्स पिछली बंदी के मुकाबले 50 अंकों की मजबूती के साथ खुला।

मगर हरे निशान पर जमा नहीं रह सका। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 29,788.35 अंक की बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 29,838.82 पर खुला है। शुरुआती घंटे में करीब 10 बजे सेंसेक्स 170.31 या 0.57% की कमजोरी के साथ 29,618.04 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 44.65 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 9,192.35 पर है। तिमाही नतीजों की शुरुआत के पहले निवेशकों में सतर्कता देखी जा रही है।
10 बजे बाजार में कमजोरी के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी भारी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.70% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.03% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.19% और निफ्टी स्मॉल 100 1.66% कमजोरी के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में इन्फोसिस में 0.65%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.31% और कोल इंडिया में 0.07% मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 1.73%, टाटा मोटर्स में 1.55%, मारुति में 1.28% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.27% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज केवल 5 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 46 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख