शेयर मंथन में खोजें

बाजार का रुख सकारात्मक

नवीन नाथ, बाजार विश्लेषक (Naveen Nath, Market Analyst)

इस समय भारतीय बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश मजबूती से आ रहा है।

साथ ही घरेलू स्तर पर भी कुछ बातें सुधरी हैं, जो बाजार के लिए अच्छी हैं। हालाँकि सेंसेक्स 30,000 के ऊपर है और इन स्तरों पर कहा जा सकता है कि कई सकारात्मक बातें बाजार के इन भावों में शामिल हैं। लेकिन जैसा निवेश प्रवाह आ रहा है, वह बाजार में तेजी बनाये रखेगा।
2016-17 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद अगर 2017-18 की पहली तिमाही के नतीजे भी अच्छे रहते हैं, तो निश्चित रूप से बाजार आगे और नयी ऊँचाइयों पर जायेगा। मानसून की भविष्यवाणी भी अच्छी है। इसलिए अभी स्थितियाँ सकारात्मक ही लग रही हैं। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख