शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते के अंतिम दिन बाजार की फीकी शुरुआत

गुरुवार को रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर बंद होने के बाद आज शुक्रवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की है।

आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में लाल निशान नजर आ रहे हैं। गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक भी हल्की गिरावट के साथ ही बंद हुए। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 30,251 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 30,286 पर खुला और 30,300 तक चढ़ा। मगर इसके बाद यह फिसल कर लाल निशान में आ गया। करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 70 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 30,181 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 33 अंक या 0.35% की कमजोरी के साथ 9,390 पर है।
इसके साथ ही छोटे-मँझोले शेयर सूचकांकों में भी लाल निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.97% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.75% की गिरावट चल रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.90% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.00% की कमजोरी आयी हैं। (शेयर मंथन, 11 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख