शेयर मंथन में खोजें

खराब वैश्विक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरे

आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर वैश्विक संकेतों का साफ असर नजर आ रहा है और इसके प्रमुख सूचकांकों ने शुरुआती घंटे के कारोबार में कमजोर रुख दिखाया है।

बुधवार को बाजार के दिग्गज सूचकांक लगातार तीसरे दिन नये रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए थे। मगर आज सुबह करीब 10 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के बंद स्तर 30,659 के मुकाबले 154 अंक या 0.50% की कमजोरी के साथ 30,505 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 65 अंक या 0.68% गिर कर 9,461 पर है।
बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में इससे कहीं ज्यादा गिरावट आयी है। बीएसई मिडकैप में 1.1% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.95% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल 100 दोनों ही 1.1% नीचे हैं।
सेंसेक्स के 30 दिग्गज शेयरों में से केवल 7 शेयर ही हरे निशान में हैं। इनमें विप्रो 1.55%, टीसीएस 1.03%, कोल इंडिया 0.42% और सन फार्मा 0.22% ऊपर हैं। सिप्ला, एचडीएफसी और इन्फोसिस मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में लार्सन ऐंड टुब्रो 1.43%, ऐक्सिस बैंक 1.42%, टाटा मोटर्स 1.42% आईटीसी 1.37% और अदाणी पोर्ट्स 1.27% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 42 शेयरों में कमजोरी है, जबकि केवल 9 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 18 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख