शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मजबूती से भारतीय बाजार में तेजी

एशियाई बाजारों से मजबूत रुझान मिलने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार भी बढ़त के साथ खुला।

आज धातू, तकनीक, सीमेंट और चुनिंदा बैंक शेयर भी बाजार को सहारा दे रहे हैं। निफ्टी 10,218.55 पर शुरुआत के बाद करीब 10 बजे 28.85 अंक या 0.28% की बढ़ोतरी के साथ 10,213.70 पर है। वहीं सेंसेक्स 32,506.72 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,619.26 पर खुलने के बाद 87.23 अंक या 0.27% की मजबूती के साथ 32,593.95 के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.21% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.65% की बढ़त है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.29% और निफ्टी स्मॉल में 0.88% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 19 शेयरों में मजबूती के साथ ही 12 शेयरों में कमजोरी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से ओएनजीसी 2.45%, टाटा स्टील 2.26%, एनटीपीसी 2.21% और एशियन पेंट्स 1.08% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 0.99%, सन फार्मा में 0.86%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.81% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.54% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 34 शेयरों में बढ़त है, जबकि 16 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख