शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस और एसऐंडपी चढ़े, मगर नैस्डैक हुआ कमजोर

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में मजबूती दर्ज की गयी।

शानदार तिमाही नतीजों से यह दोनों सूचकांक चढ़े, मगर हेल्थकेयर शेयरों में कमजोरी के कारण नैस्डैक कंपोजिट में हल्की गिरावट आयी। अमेरिकी बाजार में कल हेल्थकेयर सेक्टर 1.03% कमजोर हुआ। पूरे सत्र में 704 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में औसतन 597 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 71.4 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 23,400.86 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 7.12 अंक या 0.11% की हल्की गिरावट के साथ 6,556.77 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.25 अंक या 0.13% की मजबूती के साथ 2,560.40 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.87% ऊपर चढ़ा और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 52.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी जोरदार मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख