शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में बढ़त, डॉव जोंस 57 अंक चढ़ा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न किये जाने और अर्थव्यवस्था के बारे में उत्साहजनक टिप्पणी से बुधवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

फेड ने इस साल ब्याज दरों में दो बार बढ़ोतरी की है और 2017 के अंत तक एक और बार वृद्धि के संकेत दिये हैं।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 57.77 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 23,435.01 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11.13 अंक या 0.17% की कमजोरी के साथ 6,716.53 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.1 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 2,579.36 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.16% की गिरावट के साथ 54.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख