शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने डीसीबी बैंक (DCB Bank) में 185-189 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 205-208 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 174 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 10 नवंबर को डीसीबी बैंक का शेयर 187.10 रुपये पर बंद हुआ। 15 नवंबर 2016 को यह शेयर 100.20 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 16 जून 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 213 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 177.82 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि जून 2017 में 52 हफ्तों का शिखर छूने के बाद यह निचले स्तरों पर कारोबार कर रहा है और निचले शिखर तथा निचली तलहटियाँ बना रहा है। मौजूदा समय में साप्ताहिक चार्ट पर यह 'बुलिश फ्लैग' आकृति बना रहा है, मगर इसी की गिरती प्रवृत्ति रेखा से ऊपर ब्रेकआउट की कगार पर है। इसके अलावा डीसीबी बैंक दैनिक चार्ट पर निचले स्तरों पर निरंतर खरीदारी के साथ अपने 200 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार में करते रहने में भी कामयाब रहा। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख