शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 33,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। 

शुक्रवार को बेहतर वैश्विक संकेतों के बीच निफ्टी 10,166.70 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,198.45 के स्तर पर खुला। आज के कारोबार के आखिर में यह 98.95 अंक या 0.97% की तेजी के साथ 10,265.65 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 32949.21 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33034.20 पर खुलने के बाद कारोबार के आखिर में 301.09 अंक या 0.91% की बढ़त के साथ 33,250.30 पर रहा।
आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप सेलेक्ट में 0.97% और बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट में 1.26% की बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई में चढ़ने वाले 1,584 शेयरों के मुकाबले 1,116 शेयरों में गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 25 शेयरों में मजबूती और केवल 6 शेयरों में कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख