शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती, डॉव जोंस 28 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

कल तकनीकी शेयरो में आयी बढ़त ने ऊर्जा शेयरों की कमजोरी के प्रभाव को नियंत्रित रखा। एसऐंडपी टेक्नोलॉजी में लगातार 5 दिवसीय गिरावट के बाद कल 0.1% की मामूली बढ़त हुई।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28.00 अंक या 0.11% की मजबूती के साथ 24,774.30 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.08 अंक या 0.04% की तेजी के साथ 6,939.34 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.12 अंक या 0.08% की मजबूती के साथ 2,682.62 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के दाम 0.55% की कमजोरी के साथ 59.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख