शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 77 अंक तेज

मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी से सेंसक्स और निफ्टी नये उच्चतम स्तर पर पहुँच गये हैं।

निफ्टी ने 10,623.60 के बंद भाव की तुलना में आज 10,645.10 अंकों पर शुरुआत की। करीब 11 बजे यह 6.70 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 10,630.30 पर चल रहा है। साथ ही सेंसेक्स 34,352.79 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 34,431.61 पर खुलने के बाद 76.99 अंक या 0.22% की वृद्धि के साथ 34,429.78 अंकों के स्तर पर है। वहीं बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.10% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.39% की बढ़त है। साथ ही निफ्टी मिड 100 और निफ्टी स्मॉल दोनों में 0.25% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 14 शेयरों में मजबूती के साथ ही 17 शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से कोल इंडिया में 5.45%, टाटा मोटर्स में 1.76%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.35% और यस बैंक में 1.30% की तेजी हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 0.78%, बजाज ऑटो में 0.77%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.71% और विप्रो में 0.71% की कमजोरी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 21 शेयरों में बढ़त है, जबकि 29 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख