शेयर मंथन में खोजें

आर्टसन इंजीनियरिंग (Artson Engineering) को मिला आशय पत्र

आर्टसन इंजीनियरिंग (Artson Engineering) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी को 10.4 के ठेके के लिए आशय पत्र मिला है।

कंपनी को यह ठेका यूएई के शारजाह में रासायनिक संग्रहण टर्मिनल परियोजना के लिए पाइपिंग और उपकरण निर्माण के लिए मिला है। कंपनी वहाँ पहले से भंडारण टैंक निर्माण कार्य कर रही है।
बीएसई में आर्टसन इंजीनियरिंग का शेयर मंगलवार को 48.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 49.90 रुपये पर खुला है। आर्टसन इंजीनियरिंग के शेयर में बढ़त के साथ शुरू होने के बावजूद आज गिरावट का रुख रहा है। शुरुआती कारोबार में इसने 50.50 रुपये के उच्च स्तर को छुआ और करीब पौने 2 बजे यह 1.10 रुपये या 2.25% की गिरावट के साथ 47.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख