शेयर मंथन में खोजें

खराब तिमाही नतीजों पर टीवी 18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) के शेयर 12.02% टूटे

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में टीवी 18 ब्रॉडकास्ट के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 14.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 8.45 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस सामान अवधि में कंपनी की आमदनी 283.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.34% घट कर 220.31 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टीवी 18 ब्रॉडकास्ट के शेयर आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 47.40 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 40.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3 बजे कंपनी के शेयर 5.65 रुपये या 12.02% की गिरावट के साथ 41.35 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 8057.49 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख