शेयर मंथन में खोजें

कॉस्मो फिल्म्स (Cosmo Films) ने किये शेयर आवंटित

कॉस्मो फिल्म्स (Cosmo Films) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने 2,50,000 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कॉस्मो फिल्म्स ने इन शेयरों को प्रति 351.40 रुपये कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित किया है। कंपनी ने इन्हें कॉस्मो फिल्म्स कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2015 के आवंटित किया है।
बीएसई में कॉस्मो फिल्म्स का शेयर मंगलवार को 350.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 353.80 रुपये पर खुला है। कॉस्मो फिल्म्स का शेयर बढ़त के साथ शुरुआत के बाद 357.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। 357.00 के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद इसमें गिरावट का रुख शुरू हुआ जो कि अंत तक रहा। कारोबार के अंत में यह 6.70 रुपये या 1.91% की गिरावट के साथ 344.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख