शेयर मंथन में खोजें

सास्केन कम्युनिकेशन (Sasken Communication) का लाभ बढ़ा, शेयर मजबूत

सास्केन कम्युनिकेशन (Sasken Communication) के सकारात्मक तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।

सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सास्केन कम्युनिकेशन की आमदनी में 3.82% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुई 100.72 करोड़ रुपये की आमदनी के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आमदनी 104.57 करोड़ रुपये रही। साथ ही इस बीच कंपनी के लाभ में भी 58.37% की बढ़त हुई और यह 9.85 करोड़ रुपये से बढ़ कर 15.60 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में सास्केन कम्युनिकेशन का शेयर बुधवार के 348.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 372.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे सास्केन कम्युनिकेशन के शेयर में 24.75 रुपये या 7.11% की उछाल के साथ 372.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 431.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 223.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख