शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिये श्री सीमेंट (Shree Cement) ने किया झारखंड सरकार के साथ समझौता

खबरों के अनुसार श्री सीमेंट (Shree Cement) ने झारखंड सरकार के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने तीन लाख टन वार्षिक क्षमता वाले सीमेंट ग्राइंडिंग संयंत्र की स्थापना के लिए यह समझौता किया है। इस संयंत्र की स्थापना के लिए श्री सीमेंट 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बीएसई में श्री सीमेंट का शेयर शुक्रवार को 89.10 रुपये या 0.55% की गिरावट के साथ 16,253.00 रुपये पर बंद हुआ। कल श्री सीमेंट का शेयर 16,474.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कि इसका 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर भी है, और 16,230.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में श्री सीमेंट के शेयर का निचला स्तर 9,350.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख