शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के निदेशक मंडल ने दी शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी

प्रमुख तकनीकी और इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के निदेशक मंडल बैठक ने इक्विटी शेयरों की वापस खरीद (Buyback) के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

कंपनी 6 करोड़ शेयरों को अधिकतम 1,500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 9,000 करोड़ रुपये में खरीदेगी। 6 करोड़ शेयर लार्सन ऐंड टुब्रो की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूँजी के 4.29% हैं।
इस खबर से आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई में 1,322.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,326.10 रुपये पर शुरुआत के बाद कंपनी का शेयर साढ़े 11 बजे तेजी के साथ 1,359.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 32.80 रुपये या 2.48% की मजबूती के साथ 1,354.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख