शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) की 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

सरकारी विद्युत उपयोगिता कंपनी पावर ग्रिड (Power Grid) ने 20,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी की वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को होगी, जिसमें अगले वित्त वर्ष के दौरान प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर बॉन्ड या डिबेंचर जारी कर यह रकम जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी। पावर ग्रिड ऋण प्रतिभूतियों को 20 तक किस्तों में जारी करेगी।
दूसरी ओर पावर ग्रिड का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 0.85 रुपये या 0.45% की वृद्धि के साथ 190.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 224.00 रुपये तक ऊपर चढ़ा है। वहीं इसका निचला भाव 174.25 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख