शेयर मंथन में खोजें

टाटा संस (Tata Sons) ने बढ़ायी टाटा मोटर्स (Tata Motors) में हिस्सेदारी

टाटा संस (Tata Sons) ने खुले बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर खरीदे हैं।

टाटा संस ने 13 से 20 अगस्त के बीच में टाटा मोटर्स के 2.61 करोड़ शेयरों को 255.8 रुपये प्रति की दर से करीब 700 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही टाटा संस की टाटा मोटर्स में 33.40% शेयरधारिता हो गयी है। पिछले कुछ महीनों में टाटा मोटर्स की जेगुआर लैंड रोवर और लग्जरी कारों के व्यापार के सामने चुनोतियाँ आयी हैं, जिसका असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है। इससे 13 अगस्त को टाटा मोटर्स का शेयर 243.25 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गया।
बीएसई में शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 1.80 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 255.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 466.95 रुपये तक चढ़ा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख