शेयर मंथन में खोजें

अनिल अंबानी ने रिलायंस नेवल (Reliance Naval) के निदेशक पद से दिया इस्तीफा

अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने रिलायंस नेवल (Reliance Naval) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

अनिल अंबानी ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 165 के प्रावधानों का अनुपालन करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रावधान के तहत कोई भी व्यक्ति एक साथ बाजार में सूचीबद्ध 10 कंपनियों से अधिक में निदेशक नहीं रह सकता। रिलायंस नेवल देश की सबसे बड़ी एकीकृत जहाज निर्माता कंपनी है।
इस खबर का रिलायंस नेवल के शेयर पर काफी नकारात्मक असर पड़ा है। 16.23 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 15.55 रुपये पर शुरुआत के बाद करीब साढ़े 10 बजे यह 0.81 रुपये या 4.99% की कमजोरी के साथ 15.42 रुपये के निचले सर्किट पर है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख