शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और नेटफ्लिक्स (Netflix) ने किया साझेदारी का विस्तार

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और मीडिया सेवा प्रदाता नेटफ्लिक्स (Netflix) ने भारत में अपनी साझेदारी का विस्तार किया है।

नये करार के तहत एयरटेल के चुनिंदा पोस्टपेड और वी-फाइबर होम ब्रॉडबैंड प्लान के उपभोक्ताओं को नेटफ्लिक्स का तीन महीनों का उपहार सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन तीन महीनों के बाद ये उपभोक्ता एयरटेल पोस्टपेड या होम ब्रॉडबैंड बिल के जरिये नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन का भुगतान कर सकेंगे।
गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स के मौजूदा उपभोक्ता भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा इस उपहार के लिए अयोग्य सब्सक्राइबर्स एयरटेल ऐप्प के जरिये नेटफ्लिक्स के लिए साइन-अप कर पायेगें और एयरटेल बिल का इस्तेमाल कर अपने सब्सक्रिप्शन का भुगतान कर सकेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 368.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 370.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 379.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 5.50 रुपये या 1.49% की मजबूती के साथ 374.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख