शेयर मंथन में खोजें

ड्यूक ऑफशोर (Duke Offshore) का शेयर 20% बढ़त के साथ ऊपरी सर्किट पर

आज ड्यूक ऑफशोर (Duke Offshore) का शेयर 20% की जबरदस्त उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया।

कंपनी को भारत में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के साथ दो उच्च गति चालक दल स्थानांतरण ठेके मिले हैं। इनमें एक कार्य अक्टूबर और दूसरा 21 अक्टूबर को शुरू होगा।
उधर बीएसई में ड्यूक ऑफशोर का शेयर 37.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 40.50 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद यह पौने 11 बजे के करीब 45.00 रुपये के ऊपरी सर्किट स्तर पर पहुँच गया। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयरों में 7.50 रुपये या 20.00% की मजबूती के साथ 45.00 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख