शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के अगस्त उत्पादन में 6.9% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के कुल अगस्त उत्पादन में 6.9% की वृद्धि दर्ज की गयी।

अगस्त 2017 में 1,57,863 इकाइयों के मुकाबले अगस्त 2018 में मारुति सुजुकी ने 1,68,725 इकाइयों का उत्पादन किया। इनमें कॉम्पैक्ट वाहनों का उत्पादन 74,391 इकाई के मुकाबले 15% अधिक 85,531 इकाई रहा। साथ ही मध्य आकार वाले वाहन 5,965 इकाई के मुकाबले 3.1% अधिक 6,149 इकाई और हल्के कारोबारी वाहन 524 इकाई से 389.3% बढ़ कर 2,564 इकाई रहे।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,890.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 8,945.00 रुपये पर खुल कर गिरावट के रुख के बीच 8,759.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयरों में 113.90 रुपये या 1.28% की गिरावट के साथ 8,777.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख