शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने शुरू किया ई-वाहनों का परीक्षण

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने देश भर में ई-वाहनों का परीक्षण शुरू किया है।

कंपनी ने 2020 तक देश में ई-वाहनों की शुरुआत की अपनी योजना के तहत यह परीक्षण शुरू किया है। इससे मारुति को उपभोक्ताओं का नजरिया जानने और नयी तकनीक के सत्यापन तथा विकास में सहायता मिलेगी, जिससे कंपनी उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए भरोसेमंद और सुविधाजनक ई-वाहन तैयार कर सकेगी।
मारुति सुजुकी ने जो वाहन परीक्षण के लिए उतारे हैं, उन्हें जापान की सुजुकी मोटर कॉर्प के मौजूदा मॉडल पर तैयार किया गया है। इनका निर्माण मारुति के गुरुग्राम में मौजूद संयंत्र में किया गया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 39.75 रुपये या 0.45% की कमजोरी के साथ 8,732.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 10,000.00 रुपये और निचला स्तर 7,651.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख