शेयर मंथन में खोजें

कंटेनर कॉर्प (Container Corp) ने मिलाया केंद्रीय भंडारण निगम से हाथ

कंटेनर कॉर्प (Container Corp) ने केंद्रीय भंडारण निगम (Central Warehousing Corporaton) के साथ साझेदारी की है।

करार के तहत पीपावाव पोर्ट पर स्थित केंद्रीय भंडारण निगम की सीएफएस सुविधा का संचालन करने के लिए संयुक्त कार्यकारी समूह का गठन किया जायेगा। साझेदारी के जरिये निर्यात, आयात और घरेलू व्यापार की बढ़ती जरूरतों को बढ़ावा और पूरा किया जायेगा, जिससे दोनों पक्षों को लाभ होगा। साथ ही देश की बहुआयामी परिवहन आवश्यकताओं को पूरा किया जायेगा।
बीएसई में कंटेनर कॉर्प का शेयर 659.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 661.00 रुपये पर खुल कर नीचे गिरा। सवा 10 बजे के करीब यह 6.10 रुपये या 0.93% की कमजोरी के साथ 652.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख