शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद टूटा पावर फाइनेंस (Power Finance) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में पावर फाइनेंस (Power Finance) के मुनाफे में 22.3% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का मुनाफा 1,122.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,373 करोड़ रुपये का रहा। इस दौरान पावर फाइनेंस की कुल आमदनी 6,728.6 करोड़ रुपये से 4.4% बढ़ कर 7,027.5 करोड़ रुपये की रही। तिमाही के दौरान कंपनी की वित्तीय लागत 4,940.6 करोड़ रुपये रही, जिसमें 317.6 करोड़ रुपये का लेन-देन विनिमय नुकसान शामिल है।
उधर बीएसई में पावर फाइनेंस का शेयर 88.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 89.10 रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद करीब पौने 2 बजे इसमें तीखी गिरावट दर्ज की गयी। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.35 रुपये या 7.18% की गिरावट के साथ 82.10 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख