शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : रिलायंस कैपिटल, एनएमडीसी, कोल इंडिया, अशोक लेलैंड और सिप्ला
खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कैपिटल, एनएमडीसी, कोल इंडिया, अशोक लेलैंड और सिप्ला शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कैपिटल, एनएमडीसी, कोल इंडिया, अशोक लेलैंड और सिप्ला शामिल हैं।
इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) के निदेशक मंडल की बैठक 7 अप्रैल को होगी।
एनएमडीसी (NMDC) ने लौह अयस्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
एनबीसीसी (NBCC) ने हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स के 10 रुपये प्रति वाले 3.57 करोड़ इक्विटी शेयरों का कुल 35.70 करोड़ रुपय में अधिग्रहण किया है।