शेयर मंथन में खोजें

जीपीटी इन्फ्रा (GPT Infra) को 77 करोड़ रुपये के ठेके

जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (GPT Infraprojects Ltd) को नये ठेके मिले हैं।

यह ठेके 77 करोड़ रुपये के हैं।

कंपनी को ईस्टर्न रेलवे से अहमदपुर-कटवा एनजी विभाग में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 52.42 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस कार्य को 18 महीनों की अवधि में पूरा करना है। कंपनी को दूसरा ठेका पीपीटी-बीजीपी के बीच विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 24.67 करोड़ रुपये का मिला है। इस कार्य को 18 महीनों की अवधि में पूरा करना है।
ठेका मिलने की खबर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में जीपीटी इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर भाव एकदम सपाट रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 121.10 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख