शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही में मुनाफा 20%, आय 3.7% बढ़ी

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 475 करोड़ रुपये से बढ़कर 570 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 3.7% की बढ़ोतरी देखी गई है।

 कंपनी की आय 3275 करोड़ रुपये से बढ़कर 3395 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मुनाफे में 15% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 707 करोड़ रुपये से बढ़कर 813 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 21.6% से बढ़कर 23.9% हो गया है। कंपनी की अन्य आय 54 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के कंज्यूमर और बाजार वॉल्यूम में 8% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ 9.6% रहा है वहीं बीटूबी (B2B) कारोबार में वॉल्यूम ग्रोथ 18% रहा है। यह घरेलू के अलावा निर्यात सेगमेंट में बढ़िया प्रदर्शन के कारण संभव हो सका है। कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 49% से बढ़कर 53.8% हो गया है। पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 53.4% था। कंपनी के कंज्यूमर कारोबार से आय 3% बढ़कर 2740 करोड़ रुपये हो गई है। इंडस्ट्रियल सेगमेंट से आय 7% बढ़कर 725 करोड़ करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का शेयर 3.27% चढ़ कर 3153.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 7 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख