गिरते बाजार का असर, 9 महीने के निचले स्तर पर इक्विटी में म्यूचुअल फंडों का एयूएम
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार बना हुआ है। फरवरी लगातार 5वां महीना रहा है, जब निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान मानक सूचकांक में 5.9% की मासिक गिरावट दर्ज की गयी, जो मार्च 2020 के बाद दूसरी सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। बाजार की इस गिरावट का असर म्यूचुअल फंड उद्योग पर भी पड़ रहा है।