शेयर मंथन में खोजें

सुप्रीम कोर्ट (SC) : सुब्रत रॉय (Subrata Roy) को नहीं मिली राहत

उच्चतम न्यायालय (SC) ने सहारा प्रमुख को एक बार फिर झटका दिया है।

न्यायालय ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायालय ने सहारा प्रमुख पर लगे वित्तीय अनियमित्ताओं के आरोप और निवेशकों के पैसे की वसूली के लिए उन्हें हिरासत में रखने को जरूरी बताया। 

सुब्रत राय को निवेशकों के लगभग 20,000 करोड़ रुपए लौटाने हैं। इससे पहले सहारा समूह ने यह पेशकश की थी सुब्रत रॉय की रिहाई पर एक साल के भीतर पाँच किश्तों में पैसा सेबी के पास जमा करा दिया जायेगा। सुब्रत रॉय 4 मार्च 2014 से जेल में हैं।

गौरतलब है कि साल 2008-09 में सहारा समूह की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल इस्टेट कॉर्प (Sahara India Real Estate Corp) और सहारा इंडिया हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्प (Sahara India Housing Investment Corp) ने ऑप्शनली फुली कंवर्टिबल डिबेंचर्स (OFCD) के जरिये निवेशकों से पैसे जुटाये थे। (शेयर मंथन, 06 मई 2014)  

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख