शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर लगाया अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, लेकिन उपभोक्ता न हों परेशान

केन्द्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। मंगलवार की देर शाम सरकार ने यह अधिसूचना जारी की।

इस अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल पर आठ रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Additional excise duty) और दो रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Special additional excise duty) लगाया गया है। इस तरह पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। इसी तरह डीजल पर आठ रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और पाँच रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया गया है। इस तरह डीजल पर उत्पाद शुल्क में 13 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। यह बदलाव आज बुधवार की सुबह से लागू हो गया है।
लेकिन पेट्रोल और डीजल के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इस सारी बढ़ोतरी का बोझ तेल विपणन कंपनियाँ (Oil Marketing Companies) उठायेंगी और पेट्रोल व डीजल के खुदरा दाम नहीं बढ़ेंगे। शेयर बाजार में आज के कारोबार में तेल विपणन कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिख रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर आज सुबह 11.55 बजे एचपीसीएल (HPCL) में 5.85%, बीपीसीएल (BPCL) में 2.52% और इंडियन ऑयल (IOC) में 2.48% की गिरावट है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब कच्चे तेल की कीमतों का फायदा उठाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी की है। केन्द्र सरकार ने आम बजट 2019-20 में इस तरह के प्रावधान पेश किये थे और जुलाई 2019 में पेट्रोल-डीजल पर एक-एक रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और एक-एक रुपये प्रति लीटर का सड़क उपकर लगाया गया था।
उसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी भारी गिरावट के बाद केन्द्र सरकार ने मार्च 2020 में भी पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी थी।
पेट्रोलियम उत्पादों पर विशेष उत्पाद शुल्क लगाने से सरकार को सकल राजस्व संग्रह बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे सरकार को राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखने और व्ययों के लिए पूँजी की व्यवस्था करने में सहायता मिलेगी। (शेयर मंथन, 06 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख