शेयर मंथन में खोजें

भारतीय कंपनियों ने जुलाई-सितंबर तिमाही में जुटाये 3.24 लाख करोड़ रुपये

बाजार नियामक सेबी (SEBI) के नये आँकड़ों के अनुसार 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारतीय कंपनियों ने कॉर्पोरेट बॉन्ड के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिये करीब 3.24 लाख करोड़ रुपये जुटाये।

पिछले साल की समान अवधि में भारतीय कंपनियों द्वारा बॉन्ड माध्यम से जुटाये गये 3.1 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले यह रकम 4% अधिक है। कंपनियों ने यह धन विशेष रूप से व्यापार योजनाओं के विस्तार, रिटायर ऋण और कार्यशील पूँजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए हासिल किया। संख्या की दृष्टि से समीक्षाधीन अवधि में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1,459 इश्यू रहे, जो पिछले कारोबारी साल की पहली छमाही में 1,869 रहे थे। वहीं जानकार वित्त वर्ष 2017-18 में उच्च अंतर्वाह का कारण अस्थिर इक्विटी मार्केट को बता रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख