शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ऐक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और फेडरल बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ऐक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और फेडरल बैंक शामिल हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा - पीएनबी द्वारा जारी किये गये एलओयू बैंक ऑफ बड़ौदा का कोई हिस्सा नहीं।
गीतांजली जेम्स - आयकर विभाग ने पीएनबी घोटाले में गीतांगली ग्रुप की 1,200 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।
आईटीडी सीमेंटेशन - कंपनी का तिमाही मुनाफा 12 करोड़ रुपये से बढ़ कर 17 करोड़ रुपये रहा।
केएसबी पम्प्स - कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर मुनाफा 27 करोड़ रुपये से घट कर 21 करोड़ रुपये रह गया।
सनोफी इंडिया - कंपनी ने साल दर साल आधार पर 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 43% अधिक 76 करोड़ रुपये रह गया।
फेडरल बैंक - बैंक इक्विरस कैपिटल में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।
जीनस पेपर - कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
जीई शिपिंग - कंपनी ने अपने पोतों की बिक्री की प्रक्रिया पूरी की।
इंडियाबुल्स हाउसिंग - कंपनी ने 3,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये।
ऐक्सिस बैंक - ऐक्सिस बैंक ने व्हिसल ब्लोअर की पर शिकायत पर बैंक ने सीआईओ अमित सेठी से इस्तीफा माँगा।
अल्ट्राटेक सीमेंट - बिनानी सीमेंट को खरीदने वालों की दौड़ में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे आगे।
यश पेपर - कंपनी ने पेपर 3 इकाई के विस्तार के लिए यूपी सरकार के साथ 73.44 करोड़ रुपये का करार किया। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख