शेयर मंथन में खोजें

कई ब्लू चिप कंपनियों में 51% से कम हो सकती है सरकार की हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के लिए रखे उच्च विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने चुनिंदा ब्लू चिप कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाने का प्रस्ताव रखा है।

हालाँकि इससे सरकार की इन कंपनियों में हिस्सेदारी 51% से कम हो सकती है। केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्रक उद्यम (सीपीएसई) होने के लिए कंपनी में सरकार की 51% हिस्सेदारी होना जरूरी है।
खबर में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि जल्द ही बाजार नियामक सेबी (SEBI) के डिफरेंशियल वोटिंग राइट्स (डीवीआर) पर नीति दिशानिर्देश जारी करने की उम्मीद है, जिससे नियंत्रण कमजोर पड़े बिना प्रमोटर पूँजी जुटा सकेंगे। इस नियम के लागू होने पर सरकार नियंत्रण खोये या किसी कंपनी के पीएसयू स्वरूप के बदले बिना सीपीएसई इकाइयों में उच्च हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकेगी।
इस समय दो दर्जन से ज्यादा सीपीएसई हैं, जिनमें सरकार की करीब 60% या इससे कम हिस्सेदारी है। इनमें कई महारात्न और नवरत्न कंपनियाँ हैं, जिनमें इंजीनियर्स इंडिया (52%), इंडियन ऑयल (52.18%), भारत पेट्रोलियम (53.29), गेल इंडिया (52.64%), ओएनजीसी (64.25%), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (59.05%), पावर ग्रिड (55.37%), एनटीपीसी (56.19), शिपिंग कॉर्पोरेशन (63.75%), बीएचईएल (63.17%), एनबीसीसी (68.18%) और कंटेनर कॉर्पोरेशन (54.80%) शामिल हैं। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख